JAIPUR में लावारिस हालत में मिला 1 दिन का नवजात, पुलिस ने हाॅस्पिटल में कराया भर्ती

​जयपुर (संदीप अग्रवाल):    जयपुर में खड़े टेंपो में शनिवार सुबह लावारिस हालत में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। टेंपो में नवजात कपड़े की थैली में लिपटा हुआ था। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने नवजात शिशु को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। डॉक्टर्स का कहना है कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ्य है। पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सुबह करीब 6 बजे दीना नाथजी की गली में मिला नवजात
SHO (नाहरगढ़) देवेन्द्र कुमार ने बताया- सुबह करीब 6 बजे दीना नाथजी की गली में सड़क किनारे खड़े टेंपो में नवजात मिला है। लोगों को नवजात बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी थी। रोने की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर ढूंढने लग गए। सड़क किनारे खड़े टेंपो नवजात शिशु रखा मिला। टेम्पो में नवजात बच्चे के मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ लग गई। कॉलोनी में रहने वाले दिनेश नाम के युवक ने कॉल कर नाहरगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआवना कर नवजात को कब्जे में लिया। आस-पास की कॉलोनियां में जानकारी करने पर भी नवजात के परिजनों का पता नहीं चला। लावारिस हालत में मिले नवजात को गणगौरी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने नवजात के मेडिकल के लिए भर्ती कर लिया।

बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ
डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया- नवजात शिशु का जन्म 1 दिन पहले हुआ है। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है।

CCTV फुटेजों को खंगाल रही पुलिस
SHO (नाहरगढ़) देवेन्द्र कुमार का कहना है कि नवजात के शरीर पर कपड़ा नहीं था। वह एक कपड़े की थैली में लिपटा था। अज्ञात परिजन परित्याग के लिए उसे टेम्पो में रखकर चले गए है। जिनके खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। नवजात को हॉस्पिटल में इलाज के लिए रखा गया है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |