जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में उतरी ​ Priyanka Gandhi, पूछा- बृजभूषण को क्यों बचा रही सरकार?

नई दिल्ली (Edited By: Sandeep Agarwal): भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच छिड़ी आर-पार की लड़ाई में अब एक नया मोड़ आया है। भारतीय कुश्ती महासंघ में मचा दंगल जारी है। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित कई पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार सुबह उनके धरने में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंचीं। इस दंगल के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद WFI प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का धरना जारी है। देश को पदक दिलाने वाले एथलीट बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे हैं। इस बीच शनिवार सुबह पहलवानों के धरने में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची। दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात की। उन्होंने पहलवानों से बातचीत की। उसके बाद उन्हें न्याय का भरोसा दिया। मालूम हो कि पहलवानों के धरने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेट थाने में बृजभूषण शरण पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।

WFI प्रेसिडेंट पर पोक्सो एक्ट में भी दर्ज हुई प्राथमिकी
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दूसरा केस छेड़खानी की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिया था। एसजी मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि हमने एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है, हम इसे आज दर्ज करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली पुलिस सभी पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो कुछ बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाई जा सकती है।

प्रियंका गांधी ने मुलाकात के बाद उठाई इस्तीफे की मांग
पहलवानों से मुलाकात के बाद शनिवार सुबह कांग्रेस महासचिव में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग भी उठाई। पहलवानों से प्रियंका गांधी की मुलाकात का वीडियो कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रियंका ने कहा कि बृजभूषण के पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। पहलवानों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर 2 FIR दर्ज़ हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस FIR में क्या लिखा है। इस शख्स(WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।

बृजभूषण शरण सिंह को क्यों बचा रही सरकारः प्रियंका
पहलवानों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली। जांच के नाम पर मामले को खींचा जा रहा है। मैं समझना चाहती हूं कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचा क्यों रही है?

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पहलवानों ने उन्हें सभी पदों से हटाकर जेल भेजने की मांग की है। जंतर-मंतर पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पहलवानों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका धरना अभी खत्म नहीं होगा।

आज @priyankagandhi जी ने खिलाडियों से सिर्फ मुलाकात ही नहीं की, उनके बीच बैठकर एक बड़ी बहन के नजरिये से उनकी पीड़ा को महसूस भी किया।

कभी सोचा नहीं था कि हमारे चैंपियनों को न्याय के लिये भी दंगल लड़ना पड़ेगा। pic.twitter.com/WD0lYDzWr6

— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) April 29, 2023


 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |