हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर CPI(M) और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। भाजपा से वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबसे बड़े दावेदार हैं। अगर 2017 की तरह कोई बड़ा उलटफेर होता है तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी CM का चेहरा बन सकते हैं। कांग्रेस की ओर से मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी दावेदारों की सूची में शामिल है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस तत्कालीन CM वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। 2021 में वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। इस बार कांग्रेस में दावेदार कई हैं, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं। बात भाजपा की करें तो पार्टी 2017 के चुनाव में पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल के नाम पर चुनाव मैदान में उतरी थी। भाजपा हाईकमान ने धूमल को हमीरपुर के बजाय सुजानपुर से टिकट दिया और वहां से धूमल चुनाव हार गए थे। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने जयराम ठाकुर को CM बनाया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |