सासाराम (रोहतास). उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के वक्त BMW की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दरअसल, इसमें सवार चारों युवक फेसबुक पर लाइव थे। कैमरा स्पीडोमीटर पर फोकस है। एक युवक कह रहा है- चारों मरेंगे। तभी कार कंटेनर से भिड़ जाती है। हादसे में BMW में सवार चारों युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चारों लोग और BMW का इंजन दूर जा गिरे। एक युवक का सिर और हाथ करीब 20-30 मीटर दूर मिला। कार के परखच्चे उड़ गए। इसके टुकड़े बोरियों में भरकर ले जाए गए। सवा करोड़ रुपए की BMW 62-63 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कांटा बढ़ते-बढ़ते 230 पर जा पहुंचा। फेसबुक का पूरा वीडियो एक्सीडेंट तक तो नहीं पहुंचता, लेकिन यह किस रफ्तार पर हुआ होगा इसका अहसास करा देता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.