गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत

गाजियाबाद. गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत की गई। 5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक रेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। इसके बाद सड़क किनारे फेंककर भाग गए। युवती सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके उसके शरीर के अंदर थी। युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने इस सिलसिले में दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ की जा रही है। महिला का भाई पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उसने बताया- घटना 16 अक्तूबर की है। बहन मेरी बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। भाई ने कहा, "पुलिस प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र कर रही है, वह प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है और आरोपी पक्ष वहां कब्जा नहीं होने दे रहा है। बहन ने कोर्ट में केस फाइल कर रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।" पुलिस FIR के मुताबिक, पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में चार लोग थे। वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में बंद करके फेंककर चले गए। गाजियाबाद के SP सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा, "18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।"

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |