गुजरात में 15 लाख राजस्थानियों को साधने जाएंगे BJP नेता

जयपुर. BJP ने गुजरात में बसे 15 लाख राजस्थानियों को गुजरात विधानसभा चुनाव में साधने के लिए राजस्थान से बड़े लेवल पर पार्टी नेताओं की ड्यूटी लगाई है। राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, 4 केंद्रीय मंत्रियों, 2 सांसद-पूर्व सांसद, 7 विधायक-पूर्व विधायक को चुनाव प्रचार का टास्क दिया गया है। गुजरात के विधानसभा चुनाव प्रचार में राजस्थान समेत देशभर के पार्टी के सीनियर लीडर्स और केंद्रीय मंत्रियों की टीम को उतार दिया है। PM नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। डिफेंस एक्सपो समेत कई प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और इलेक्शन कैम्पेन को मजबूती देंगे। पड़ोसी राज्य होने के कारण गुजरात में राजस्थान के 4 केंद्रीय मंत्रियों- गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी के अलावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समेत संगठन के 108 नेताओं की टीम को जिम्मा सौंपा गया है। नॉर्थ गुजरात में 9 बीजेपी के संगठन जिलों में 43 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें अहमदाबाद नॉर्थ, अहमदाबाद साउथ, गांधी नगर शहर, गांधी नगर ग्रामीण, कच्छ-भुज, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, अरावली जिले शामिल हैं। इनके अलावा 8 जिलों- सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, भावनगर, भुज, मेहसाणा, जामनगर, पालनपुर में भी बड़ी तादाद में प्रवासी राजस्थानी हैं। कुल 51 शहरों में 15 लाख से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी होने का मोटे तौर पर अनुमान है। इनमें 4 लाख आदिवासी हैं, जो दक्षिण राजस्थान से हैं। दो बड़े जिलों में ही 5 लाख राजस्थानी रहते हैं। इनमें अहमदाबाद में 2.25 लाख और सूरत में 2.75 लाख से ज्यादा राजस्थानी बसे हैं। गुजरात की कुल आबादी 7 करोड़ 4 लाख के करीब है। इसमें लगभग 1.50 करोड़ दूसरे राज्यों के आए लोगों की है। पड़ोसी राज्य होने के कारण इनमें राजस्थानियों का बड़ा आंकड़ा है। कोविड लॉक डाउन के वक्त इनमें से करीब 1.75 लाख लोग गुजरात से राजस्थान आए थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |