कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार

दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे  खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार संभालेंगे। वे सोनिया गांधी की जगह लेंगे। जो इस समय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं।  खड़गे बुधवार (19 अक्टूबर) को शशि थरूर को हराकर पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस तरह से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बना है। खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से हराया। खड़गे को 7,897 वोट मिले और थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। हालांकि खड़गे के सामने चुनौतियां भी कम नहीं रहेंगी। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2024 के आम चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बुधवार को घोषित परिणाम में 24 साल से अधिक समय बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी का प्रमुख चुना गया। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी के बेहतर करने की उम्मीदें काफी कम ही हैं, वहीं राजस्थान व कर्नाटक में पार्टी के भीतर जारी संघर्ष ने परेशानी और बढ़ा दी है। ऐसे में 2024 के आम चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करना खरगे के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि शशि थरूर को मात देकर पार्टी के शीर्ष पद पर काबिज होने वाले खड़गे के पक्ष में भी कुछ चीजें नजर आ रही हैं।  

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |