अजमेर: बाइक सवार दो युवकों की मौत तेज रफ्तार सवारी पिक-अप ने कुचला

अजमेर.  जिले के जवाजा के निकट शेरा का बाला के पास बारला चौड़ा पर सवारी कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही मृतक बागलिया गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त बागलिया गांव निवासी राजू सिंह (30) पुत्र रघुवीर सिंह व चिमन सिंह (45) पुत्र किशन सिंह के रूप में हुई। हादसे के बाद सवारी कार चालक मौके से फरार हो गया। भीम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, बागलिया गांव निवासी राजू सिंह (30) पुत्र रघुवीर सिंह व चिमन सिंह (45) पुत्र किशन सिंह जस्सा खेड़ा के पास चिनाई पत्थर का काम करते थे। दीवाली के कारण आज दोनों जल्दी गांव जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ब्यावर से जवाजा जा रही सवारी जीप ने भीम की ओर से बागलिया जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग छूटा। सूचना मिलने पर भीम थाना पुलिस पहुंची और मौके पर भी भीड़ जमा हो गई। दोनों के शव जवाजा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाए। जहां पोस्टर्माटम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों मजूदरी कर जीवन यापन करते हैं। राजू सिंह (30) के 2 लड़के व चिमन सिंह (45) के 5 लड़कियां व 1 लड़का है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |