इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के दौरान लगी आग

नई दिल्ली. दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 9:45 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के दौरान आग लग गई। खतरे को भांपते ही पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसमें 184 पैसेंजर थे। सभी सुरक्षित हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी की वजह से चिंगारी दिखाई दीं। इस घटना पर DGCA ने कहा कि टेकऑफ के दौरान फ्लाइट के इंजन-2 में जोरदार धमाका सुना गया था, जिसके कारण उसमें आग लग गई। DGCA के मुताबिक आग पर काबू कर फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है और इसमें जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं। देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती हैं। पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है। फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट से गुरुवार को एक पक्षी टकराया था। घटना के समय बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हवा में 1900 फीट की ऊंचाई पर था। पक्षी के टकराने से विमान के अगले हिस्से दब गया था। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह घटना 26 अक्टूबर की है। विमान में 70 यात्री थे। उड़ान भरने के बाद विमान में एसी का टेंपरेचर मेंटेन नहीं हुआ। इसी वजह से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |