इटाली खेड़ा गांव में एक बाइक शोरूम में लगी आग

उदयपुर. उदयपुर के झल्लारा क्षेत्र के इटाली खेड़ा गांव में एक बाइक शोरूम में आग लग गई। आग से शोरूम में रखी 100 नई बाइक जलकर राख हो गई। इसके साथ ही सर्विस सेंटर और ऑटो पार्ट्स भी जलकर खाक हो गया। रात करीब 2 बजे आग लगी। सलूंबर नगर पालिका से दो दमकल मौके पर पहुंची। इसके पहले ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग से करीब 1 करोड़ की हीरो कंपनी की नई बाइक और ऑटो पार्ट्स का सामान समेत फर्निचर जल गया। दरअसल झल्लारा क्षेत्र के इटालीखेड़ा में हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम में रात 2 बजे अचानक आग लगी। इस दौरान शोरूम से कुछ ही दूरी पर बनी अस्थाई पुलिस चौकी पर बैठे पुलिस जवानों को धुंआ और लपटे नजर आई। इस पर हरकत में आते हुए जवानों ने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को जगाया। पुलिस ने नगर पालिका सलूम्बर के अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। थानाधिकारी रमेशचंद्र परमार टीम के साथ मौके पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। एक बार तो लपटें तेज होने से ग्रामीणों में डर का माहौल हो गया। हालांकि मौके पर दमकल पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तब तक शोरूम में सब कुछ जलकर गया था। 3 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा जा सका। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |