हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी

हरियाणा. हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी है। 9 जिलों के 61 ब्लॉक में 1,453 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक 19% वोटिंग हुई है। पहले चरण के कुल 49,64,259 में से 9,35,201 मतदाता वोट कर चुके हैं। नूंह और पंचकूला में सबसे ज्यादा और भिवानी व झज्जर में सबसे कम मतदान हुआ है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इनमें 1,278 पंचायत समिति सदस्य व 1,75 जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए 9 जिलों में 6,019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, रात में यमुनानगर के एरिया थाना छप्पर के गांव फतेहपुर स्कूल में मास्टर अशोक कुमार की मौत हो गई। उनकी वोटिंग में ड्यूटी लगी थी। सेक्टर 17 जगाधरी के भैड़थल स्कूल में टीचर अशोक की चुनाव ड्यूटी गांव फतेहपुर थाना छप्पर के स्कूल में लगी हुई थी । वह रात को खाना खाकर सोए। आज सुबह 5.30 बजे साथियों ने उन्हें जगाया लेकिन वह मृत अवस्था में पड़े मिले। भिवानी में सुबह 10.05 बजे तक सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है। यहां अन्य जिलों के मुकाबले 7.5 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा पंचकूला में 12.7 फीसदी मतदान हुआ है। अन्य जिलों में पानीपत में 12.1 फीसदी, जींद में 11.7, नूंह में 11.5, कैथल में 11.1, यमुनानगर में 11.0, झज्जर में 9.1, महेंद्रगढ़ में 8.7 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |