3 नवम्बर से राजस्थान में मौसम में सर्दी बढ़ने से तापमान में गिरावट

जयपुर. राजस्थान में फिलहाल मौसम साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 नवम्बर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं, 31 अक्टूबर की रात को पश्चिमी हिमालय रीजन में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आएगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश, स्नोफॉलऔर ओले गिर सकते हैं। बारिश के बाद मौसम खुलते ही उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। इसका असर राजस्थान में 3 नवंबर से महसूस होगा। हवा में नमी साथ आने के कारण ओस, कोहरा में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मैदानी भागों में रबी की फसलों के लिए यह अच्छा रहेगा। पहाड़ी इलाकों में 31 अक्टूबर की रात से बर्फबारी शुरू होने पर अगले दो-तीन दिन बाद मैदानी भागों में सर्दी जोर पकड़ेगी। 3 नवम्बर से राजस्थान में मौसम में सर्दी बढ़ने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान लगातार गिर सकता है। हिमालय रीजन में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 31 अक्टूबर से आएगा। 2 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 4 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जो 6 नवंबर तक जारी रह सकता है। इन डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |