ग्वालियर में एक युवक ने 8 हजार रुपयों की खातिर जिगरी दोस्त का मर्डर किया

ग्वालियर. ग्वालियर में एक युवक ने 8 हजार रुपयों की खातिर जिगरी दोस्त का मर्डर कर दिया। आरोपी ने खाना खाते समय युवक को बात करने के बहाने से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे गोली मार दी। मृतक क्लर्क था। वारदात गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाला विकास यादव (25) नगर निगम में क्लर्क था। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह पत्नी अलका के साथ खाना खा रहा था। विकास का मोबाइल बार-बार बज रहा था, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। पत्नी के कहने पर उसने कॉल रिसीव किया। कॉल विकास के दोस्त मंतोष उर्फ बृजेश झा का था। फोन पर ही दोनों के बीच बहस होने लगी। मंतोष ने उसे बाहर बुलाकर बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मंतोष ने कहा- जरूरी बात करनी है। उसके बार-बार कहने पर वह घर के बाहर निकला। पति के पीछे पत्नी भी बाहर आ गई। विकास के पास आते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मंतोष ने कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |