बेहोश महिला पर करता रहा पत्थरों से वार

जयपुर. विद्याधर नगर थाना इलाके में एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर और बेटी के शरीर पर गम्भीर चोट आई हैं। गम्भीर रूप स घायल गायत्री आर्य का एसएमएस के बांगड में उपचार चल रहा हैं। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी संतोष कुमार गोयल ने रिपोर्ट दी हैं कि 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी गायत्री आर्य सुबह साढे 10 बजे बेटी वंदना के साथ पापड के हनुमान जी मंदिर के दर्शन कर घर लौट रही थी। अग्रसेन हॉस्पिटल के सामने अचानक एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 40 से 45 साल होगी दाडी बढी हुई थी। इस व्यक्ति ने गायत्री देवी जो स्कूटी पर पीछे बैठी हुई थी के सिर पर पत्थर से अचानक हमला किया जिससे गायत्री स्कूटी से गिर गई। उसके बावजूद वह गायत्री के बेहोश होने तक उसके सिर पर पत्थर मारता रहा। तथा बचाव करने गई वंदना को भी उसने पत्थर मारे। आसपास के राहगीर ने गायत्री को अग्रसेन हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से उसे एसएमएस के लिए रैफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति अग्रसेन हॉस्पिटल के आसपास ही रहता हैं। उसे पूर्व में भी यहां पर घूमते हुए देखा गया हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। गायत्री देवी के पति संतोष कुमार ने बताया कि वह और उनका परिवार उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। यह राक्षस कहा से आया और क्यों उनकी पत्नी पर हमला किया वह इस बात से अभी तक अनजान हैं। क्राईम सीन लोगों ने अगर समय रहते उस राक्षस को भगाया नहीं होता तो वह पत्नी को मौके पर ही जान से मार देता। स्थानीय निवासी विकास दूबे ने बताया कि एकाएक हुई इस घटना से सभी लोग पहले डरे लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर लोग आगे आए। और महिला की मदद की वह व्यक्ति दिखने में मानसिक बीमार लग रहा था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |