जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप

जयपुर. जयपुर में एक परिचित के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीली चाय पिलाकर महिला से बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया गया। होश आने पर विरोध करने पर बोला- एक-दो दिन में शादी कर लूंगा। जयसिंहपुरा खोर थाने में सोमवार शाम पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि नार्थ दिल्ली निवासी महिला ने FIR दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि अभी अजमेर में रह रही है। आरोपी सलीम के परिचित होने के कारण घर पर आना-जाना था। 30 सितम्बर को वह जयसिंहपुरा खोर आई थी। आरोप है कि परिचित सलीम से वह मिली। आरोपी सलीम ने उसके चाय ऑफर की। चाय में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर डराया-धमकाया। उसे विश्वास में लेकर कहा कि मैं एक-दो दिन में शादी कर लूंगा। शादी का झांसा देकर उसी रात कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद कई दिनों तक शादी का झांसा देता रहा। 6 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को भी दुष्कर्म किया। शादी करने की कहने पर कहा- तुमसे जल्दी शादी करना वाला हूं। शादी करने की कहकर दूरी बनाने लगा। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जयसिंहपुरा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |