यूपी में 5 दिसंबर को 3 सीटों पर उपचुनाव; मैनपुरी, खतौली और रामपुर में डाले जाएंगे वोट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 5 दिसंबर को 3 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन तीन सीटों में से एक लोकसभा जबकि बाकी 2 विधानसभा की सीटें हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। यह सीट आजम खान को भड़काऊ भाषण मामले में सजा के बाद खाली हुई है। मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा मिलने से खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता खत्म हुई है। बता दें कि पिछले महीने समाजावादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। यह सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है क्योंकि इससे पहले पार्टी के गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की पूरी कोशिश होगी कि वह अखिलेश से यह बड़ा किला जीतकर सूबे में अपनी पकड़ को और पुख्ता करे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |