वर्कआउट करते हुए टीवी एक्टर की मौत

पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। 46 साल के सिद्धांत को शुक्रवार को मुंबई के जिम में वर्कआउट के दौरान हार्टअटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने करीब 45 मिनट तक उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिद्धांत सूर्यवंशी टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते रहते थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल 'कुसुम' से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। उन्होंने साल 2000 में पहली शादी इरा सूर्यवंशी से की थी। पहली शादी से सिद्धांत की एक बेटी है। इरा से साल 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर अलीसिया राउत से दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |