सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी का किया एलान

जयपुर. बीजेपी ने राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। इनमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम टॉप पर है। दूसरा नाम पूर्व CM और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया तीसरे नम्बर पर हैं। फिर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय चुनाव समिति और प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ओम प्रकाश माथुर का नाम है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को भी प्रचारकों में शामिल किया गया है। दरअसल  चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी ने शेखावाटी के तीन में से दो जिलों चूरू और झुंझुनूं के सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ और राहुल कस्वां को तो कैम्पेनर लिस्ट में शामिल किया है। लेकिन सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती का नाम लिस्ट से नदारद है। इसी तरह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद होने के बावजूद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को कैम्पेनर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। राज्यवर्द्धन पूर्व केंद्रीय सूचना जनसम्पर्क मंत्री भी रहे हैं। वह राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जसकौर मीणा को भी प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं बनाया गया है। चूरू जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदेश दाधीच और माधोराम चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर शामिल हैं। इनके अलावा केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल को शामिल किया गया है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |