महाराष्ट्र: सरकार के मंत्रालय की छठी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई. दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय (सचिवालय) की छठी मंजिल से एक शख्स ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह बिल्डिंग में बंधे सेफ्टी नेट पर आकर गिरा। शख्स की पहचान अहमदनगर के बापू मोकाशी के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी मंगेतर से रेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।आपको बता दे की  पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मानसिक रूप विक्षिप्त लग रहा है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोकाशी की मंगेतर के साथ रेप हुआ है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उसने इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 4 पत्र लिखे थे। इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने बताया शख्स की जान बच गई है, लेकिन उसे कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक सेफ्टी नेट पर खड़ा है। वहीं, बालकनी में खड़े लोग उसे ऊपर खींचने के लिए हाथ दे रहे हैं, लेकिन वह मना कर रहा है। हालांकि बाद में वहां मौजूद लोगों ने ही उसे नेट से नीचे उतारा। पहले भी कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके चलते मंत्रालय की बिल्डिंग के बाहर सेफ्टी नेट बांध दिया। 

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |