सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाद कर रही महिला की पिटाई का वीडियो

इंदौर. में एक महिला टीआई का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक महिला को लट्‌ठ से पीटते नजर आ रही है। टीआई की देखा-देखी एक महिला पुलिसकर्मी ने भी मौके पर महिला को लट्‌ठ मार दिया। मामले में टीआई का कहना है कि महिला विवाद कर रही थी। उसे समझा बुझाकर थाने लाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उसने पुलिस पर भी अटैक किया दरअसल, घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित आईडीए मल्टी की है। वायरल वीडियो में महिला की पिटाई करती जो पुलिसकर्मी नजर आ रही है वे तिलक नगर थाने की टीआई मंजू यादव है।जानकारी के मुताबिक  वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। एक शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां आरोपी महिला और उसकी मां ने पुलिस के साथ विवाद किया और इस दौरान तिलक नगर टीआई ने हल्का बल प्रयोग किया। वीडियो में टीआई के अलावा थाने की एक अन्य महिला पुलिसकर्मी भी महिला को लट्‌ठ मारते हुए नजर आ रही है। बाद में महिला को पुलिस थाने ले आई और कार्रवाई की। तिलक नगर पुलिस के अनुसार थाने पर एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें फरियादी रूबीना मंसूरी निवासी आईडीए मल्टी थी। उसने आरोपी राजा उर्फ राजेश हिवराड़े के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। राजा ने मामूली विवाद में रूबीना के सिर पर लट्‌ठ से हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना को लेकर अगले दिन राजा की पत्नी रानी उम्र 35 साल और बेटी बेनू उर्फ भारती उम्र 27 साल सभी निवासी भूरी टेकरी आईडीए मल्टी पहुंचे और रूबीना से विवाद करने लगे। जिसके बाद रूबीना ने सुबह थाने आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद जब रूबीना वापस गई तो आईडीए मल्टी में रानी विवाद करने लगी और उसके साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद पुलिस को खबर लगी तो पुलिस की टीम आईडीए मल्टी पहुंची थी। आरोपी रानी और भारती ने पुलिस के साथ भी विवाद करने का प्रयास किया। पुलिस समझा बुझाकर थाने लाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ये उत्तेजित होकर लोगों को मारने के लिए दौड़ी साथ ही पुलिस के ऊपर भी अटैक करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी महिला को थाने लेकर आए और कार्रवाई की। रानी और भारती के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |