AAP मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में खाने का VIDEO आया सामने

नई दिल्ली. मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का नया वीडियो सामने आया है। भाजपा ने बुधवार को करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें बैरक के भीतर सत्येंद्र जैन को खाना परोसा जा रहा है। एक व्यक्ति लगातार उनकी सेवा में जुटा है। इससे पहले जैन के 4 वीडियो सामने आए थे, जिसमें वो जेल में मसाज कराते दिख रहे थे। भाजपा ने कहा- मीडिया के लिए एक और वीडियो सामने आया है। रेपिस्ट से मसाज के बाद अब सत्येंद्र जैन लजीज खाने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। एक अटेंडेंट उन्हें खाना परोस रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों। केजरीवाल ने यह निश्चित कर दिया है, कि हवालाबाज को जेल में सजा नहीं मजा मिले। आपको बता दे की प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से जैन तिहाड़ में बंद हैं। उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, लेकिन 5 महीने में उन्हें एक भी बार बेल नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को कोर्ट में हुई पेशी के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट से कहा था कि खाना और इलाज सही नहीं मिल रहा है। जेल में जैन का वजन 28 किलो घट गया है। दरअसल सत्येंद्र जैन को CBI कोर्ट फिर झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन और दो अन्य को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके एक दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विकास ढुल ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने मेन केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 नवंबर तय की है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |