नई दिल्ली. आपको बता दे की मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल से 5 वीडियो सामने आ चुके हैं। इन वीडियो को मीडिया में लीक होने से रोकने के लिए वे दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। सत्येंद्र जैन की ओर से दायर याचिका में मांग की गई कि CCTV फुटेज मीडिया में लीक न किए जाएं। इस मामले पर सुनवाई आज होनी है। जेल में सही खाना न मिलने और 28 किलो वजन घटने के आराेप के बाद भाजपा ने बुधवार को डेढ़ मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फुटेज में 13 सितंबर 2022 की तारीख दिखाई दे रही थी। बैरक के भीतर सत्येंद्र जैन को खाना परोसा जा रहा है। एक व्यक्ति लगातार उनकी सेवा में जुटा है। सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा और विवेक जैन ने याचिका में कहा कि जब ED ने उन्हें तिहाड़ भेजा था, उस वक्त उनका वजन 103 किलो था। अब 75 किलो रह गया है। उन्हें सही खाना न मिलने के कारण 28 किलो वजन कम हुआ है। इसके पहले वे ED पर वीडियो लीक करने का आरोप लगा चुके हैं। राहुल ने कहा था कोर्ट के आदेश और दिए गए वचन के बावजूद ED मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा है। हालांकि ED के वकील जोहैब हुसैन ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था। मेहरा ने कोर्ट से कहा था कि मुंबई हमले के दोषी कसाब का भी फेयर ट्रायल हुआ था, सत्येंद्र जैन उससे ज्यादा बुरे तो नहीं हैं। इससे पहले भी जैन के 4 वीडियो सामने आए थे, जिसमें वो जेल में मसाज कराते दिख रहे थे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.