दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यह टेस्ट दिल्ली के इलाके रोहिणी की फॉरेंसिक लैब में हो रहा है। सर्दी-बुखार की वजह से बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो पाया था। हालांकि, नार्को टेस्ट गुरुवार को भी संभव नहीं लग रहा है। पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रोसेस पूरी होने के बाद ही नार्को होगा। इधर PTI के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पूरे मामले में मेरी नजर है। श्रद्धा की हत्या करने वाले को कम से कम समय में कड़ी सजा दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस लगातार काम कर रही है। आपको बता दे की एक दिन पहले बुधवार को श्रद्धा की एक पुिलस कम्प्लेंट मीडिया में आई थी। 23 नवंबर 2020 की इस कम्प्लेंट में श्रद्धा ने पुलिस से कहा था कि आफताब ने उसे जान से मारने की कोशिश की। अगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर देगा। यानी मर्डर से 2 साल पहले श्रद्धा ने जो शिकायत की थी, वैसा ही आफताब ने किया। इस शिकायत पत्र के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठे थे। 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को लिखे गए शिकायत पत्र पर महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को ही जवाब दिया। DCP सुहास बावाचे ने कहा कि श्रद्धा की शिकायत पर उस वक्त वाजिब कार्रवाई की गई थी। बाद में श्रद्धा ने लिखकर दिया कि आफताब और उसके बीच जो भी विवाद था, वो सुलझ गया है और दोनों में सुलह हो गई है। इसके बाद हमने केस बंद कर दिया था।23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को लिखे गए शिकायत पत्र पर महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को ही जवाब दिया। DCP सुहास बावाचे ने कहा कि श्रद्धा की शिकायत पर उस वक्त वाजिब कार्रवाई की गई थी। बाद में श्रद्धा ने लिखकर दिया कि आफताब और उसके बीच जो भी विवाद था, वो सुलझ गया है और दोनों में सुलह हो गई है। इसके बाद हमने केस बंद कर दिया था।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.