मनीष सिसोदिया का आरोप; केजरीवाल की हत्या करना चाहती है BJP

दिल्ली. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करना चाहती है। सिसोदिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि भाजपा नेता मनोज तिवारी को ये कैसे पता कि केजरीवाल पर हमला होने वाला है। उन्होंने केजरीवाल को हत्या की धमकी दी। आम आदमी पार्टी तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। एक दिन पहले भी सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के लोग केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रहे हैं।दरअसल आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग सेक्रेटरी संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। इस पर सिसोदिया ने कहा कि इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा नेता मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि संदीप भारद्वाज की हत्या नहीं है, आत्महत्या है। आम आदमी पार्टी ने भारद्वाज आत्महत्या के लिए उकसाया है। तिवारी ने गुरुवार को ट्वीट किया- मैं केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। भ्रष्टाचार, शराब घोटाला और जेल में मसाज जैसी चीजों को लेकर जनता गुस्से में है। उनके विधायक भी पिटे हैं। दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा न हो, उन्हें सजा न्यायालय ही दे।भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ED-CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियां एक दिन के लिए उनके हवाले कर दी जाएं तो BJP के आधे नेता जेल में होंगे। NDTV के एक इवेंट में वो बोले- दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में MCD को एक लाख करोड़ रुपए दिए हैं। सब कहां गया। चला गया, क्योंकि ये बहुत लालची हैं। आपको बता दे की इस इवेंट में CM केजरीवाल ने गुजरात-MCD चुनाव और बीजेपी के भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर भी बात की। बीजेपी हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रहती है। मनीष सिसोदिया के घर रेड की। तकिए और गद्दे फाड़ दिए, लेकिन उन्हें एक पैसा नहीं मिला। पिछले 7 साल में AAP के नेताओं के खिलाफ 167 मामले दर्ज हुए, कोर्ट में एक भी साबित नहीं हुआ है। जांच एजेंसी के 800 अधिकारी केवल AAP के एक पैसे के गलत काम को खोजने में लगे हुए हैं। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |