आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से 5 चाकू बरामद

नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से 5 चाकू बरामद किए हैं। इनकी लंबाई 5 से 6 इंच की है। पुलिस ने कहा कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े इन्हीं चाकू से किए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है। इसीलिए जांच के लिए इन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पूछ्ताछ के दौरान आफताब ने कहा था कि श्रद्धा के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया था। अभी तक वह आरी नहीं मिली है। यह जानकारी पुलिस सोर्स ने PTI को दी है। गुरुवार को आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए। इंडिया टूडे के मुताबिक, आफताब से सभी सवाल हिंदी में पूछे गए, लेकिन उसने जवाब इंग्लिश में दिया। PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सवाल पूछे जाने के दौरान आफताब छींक रहा था। इसीलिए कुछ रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं हैं। FSL डॉयरेक्टर दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी का पॉलीग्राफ आज भी हो सकता है। महाराष्ट्र और दिल्ली की पुलिस महाराष्ट्र की भायंदर खाड़ी में आफताब का मोबाइल तलाश की। अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई। इस केस की जांच के लिए पिछले महीने वसई की माणिकपुर पुलिस ने आफताब को पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसने अपने दो मोबाइल में से एक यहां फेंक दिया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |