श्रद्धा मर्डर केस: फरीदाबाद में ट्रॉली बैग में मिले बॉडी के टुकड़े

नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में शुक्रवार को एक और मोड़ आ गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सूटकेस में शव के टुकड़े मिले हैं। फरीदाबाद पुलिस की सूचना के बाद श्रद्धा मर्डर की जांच कर रही दिल्ली पुलिस वहां पहुंची है। यह बॉडी पार्ट्स श्रद्धा मर्डर से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पहचान के लिए DNA टेस्ट भी कराया जा सकता है। आपको बता दे की पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद में सूटकेस में जो शव के टुकड़े मिले हैं, उनका संबंध श्रद्धा मर्डर से संबंध हो सकता है। सूरजकुंड के जंगलों में यह बॉडी पार्ट्स मिले हैं, ऐसा लग रहा है कि यह शव के बॉडी पार्ट्स करीब एक महीने पुराने हैं। पोस्टमार्टम के बाद यह तय हो सकेगा कि शव महिला का है या फिर पुरुष का। कुछ सेम्पल अलग रखे गए हैं, क्योंकि श्रद्धा मर्डर की जांच में लगी दिल्ली पुलिस इनका डीएनए टेस्ट करवा सकती है। आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज गुरुवार को हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए। इंडिया टुडे के मुताबिक, आफताब से सभी सवाल हिंदी में पूछे गए, लेकिन उसने जवाब इंग्लिश में दिया। PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सवाल पूछे जाने के दौरान आफताब छींक रहा था। इसीलिए कुछ रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं हैं। FSL डॉयरेक्टर दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी का पॉलीग्राफ आज भी हो सकता है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |