प्रधानमंत्री को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ई-मेल भेजकर की थी जान से मारने की बात

उत्तर प्रदेश. गुजरात ATS ने शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बदायूं के आदर्श नगर में रहने वाले इस अमन सक्सेना ने प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO को ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि PMO को ई-मेल भेजने में गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का एक लड़का भी शामिल है। गुजरात ATS ने शनिवार देर रात उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने लाई थी, जहां उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। थाने पर मीडिया को जुटते देखकर ATS ने उसे बदायूं SSP के घर पर शिफ्ट कर दिया। जहां उससे आगे की पूछताछ की गई। फिर ATS अपने साथ लेकर चली गई। आरोपी बरेली के राजर्षि इंजीनियरिंग कॉलेज से GTI की पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई से IIT किया है। मोहल्‍ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने अमन को कई साल से नहीं देखा। वह कब आता और कब जाता, यह किसी को नहीं पता है। बदायूं में सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात ATS ने आरोपी को एक ई-मेल की जांच के संबंध में पकड़ा है। उसे सर्विलांस पर लिया गया था और उसकी लोकेशन ट्रेस होते ही ATS टीम पहुंच गई थी। ATS टीम के एक मेंबर से जब ई-मेल भेजने के मकसद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जांच का हवाला देकर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पिता ने बताया कि वह मूल रूप से दातागंज तहसील के कांसपुर रोड मोहल्ला के रहने वाले हैं और तकरीबन 35 साल पहले बदायूं के आदर्श नगर आकर बस गए थे। बेटा GTI करने के बाद मुंबई से IIT किया। कई साल से वह दिल्ली में रह रहा है। वहां एक युवती के चक्कर में वह फंस गया है और यहां केवल पैसे मांगने आता है। 2 दिन पहले भी रुपए मांगने आया था लेकिन रुपए नहीं दिए। जबकि कल रात उसे पुलिस समेत ATS घर से उठाकर ले गई। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |