नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचे ब्रह्मानंद

रायपुर. कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सियासी बवाल मचा हुआ है। रेप के आरोपी बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस चारामा पहुंची है। टीम ने आज सुबह नेताम के घर नोटिस चस्पा कर 10 बजे तक कांकेर थाना में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। ब्रह्मानंद नेताम थाना तो नहीं पहुंचे बल्कि सुबह से ही भानुप्रतापपुर में प्रचार करते नजर आए। झारखंड पुलिस सोमवार से कांकेर में है। कल पुलिस ने गैंगरेप के तीन अन्य आरोपी नरेश सोनी, दीपांकर सिन्हा और केशव सिन्हा के घर में दबिश दी थी, लेकिन तीनों ही अपने घर पर नहीं मिले थे। भाजपा ने नेताम के दिनभर के प्रचार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। प्रदेश में भानुप्रतापपुर उपचुनाव बेहद बवाली साबित हो रहा है। नाबालिग के यौन शोषण के आरोप के बाद झारखंड की पुलिस भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को ढूंढ रही है। भाजपा पूरी कोशिश में है कि उनका प्रत्याशी गिरफ्तार न हो। सोमवार से ही प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को पार्टी अपने सेफ हाउस में रखा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के साथ अन्य 5 अभियुक्तों पर एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का काम किया गया। साल 2019 का मामला बताकर मरकाम ने कहा था कि नेताम को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |