नड्‌डा की टीम में पंजाब के तीन दिग्गज नेता

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता रहे जयवीर शेरगिल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। शेरगिल ने इसी साल अगस्त में कांग्रेस छोड़ी थी। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सुनील जाखड़ को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा अभी से यहां 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। इसी के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पंजाब के तीनों दिग्गज नेताओं को अपनी टीम में जगह दी है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कैप्टन और जाखड़ पार्टी से नाराज चल रहे थे। बाद में इसी विवाद में जहां कैप्टन को CM की कुर्सी गंवानी पड़ी, वहीं जाखड़ ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया। जाखड़ को हटाकर ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। इन तीन नेताओं के अलावा स्वतंत्रदेव सिंह (उत्तर प्रदेश) को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनके अलावा मदन कौशिक, विष्णु देव साय, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |