शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग महेष चन्द्र शर्मा एवं आयुक्त महेन्द्र सोनी ने किया 2 घंटे से भी अधिक समय तक शहर का दौरा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में बेहतर रैंक लाने के लिये बेहतरीन सफाई की हो सुदृढ व्यवस्था

स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री महेष चन्द्र शर्मा एवं आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने बुधवार को सुबह 8 बजे से 2 घंटे से भी अधिक समय तक मालवीय नगर जोन, जगतपुरा जोन, सांगानेर जोन, मानसरोवर जोन के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। दौरा बाइस गोदाम सर्किल से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर सर्किल होते हुए रामबाग सर्किल, सवाई मानसिंह अस्पताल रोड़, अल्बर्ट हाॅल रामनिबास बाग, जेएलएन मार्ग, जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट रोड़, न्यू सांगानेर रोड़, मानसरोवर में षिप्रा पथ, विजय पथ, रिद्धि सिद्धि चैराहा, गुर्जर की थड़ी सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालवीय नगर, मानसरोवर, जगतपुरा एवं झोटवाड़ा जोन उपायुक्त, उपायुक्त (स्वास्थ्य), सम्बन्धित मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल रोड़ पर मिली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने मुख्य सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई करवाने के निर्देष दिये साथ ही मालवीय नगर जोन उपायुक्त श्री महेष मान को निर्देष दिये कि सवाई मानसिंह अस्पताल रोड़ की सभी दुकानों, लालकोठी सब्जी मण्डी जैसे प्रमुख स्थानों पर बायो फैन्डली डस्टबिन या गीले एवं सूखे कचरे के लिये अलग-अलग कचरापात्र रखवाया जाये। गंदगी फैलाने वालो के खिलाफ चालान भी काटा जाये। निरीक्षण के दौरान राजस्थान विष्वविद्यालय पर जगह-जगह पोस्टर, बैनर लगे हुये मिले जिसे हटवाने के निर्देष दिये।  
शासन सचिव श्री महेष चन्द्र शर्मा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देष दिये कि मषीनरी को अपग्रेड किया जाये। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अच्छी सफाई व्यवस्था मिलने पर संबंधित जोन उपायुक्त एवं मुख्य सफाई निरीक्षक को आगे भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देष दिये। दौरे के दौरान जेएलएन मार्ग पर नालों के टुटे हुये ढक्कनों को ठीक करने तथा सीवर चैम्बर को तत्काल सुधारने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि मषीनरी को अपग्रेड करके सफाई व्यवस्था बेहतर की जायेगी तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किये जायेगे। हम सभी का उद्देष्य है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम ग्रेटर जयपुर आगे रहे इसके लिए बेहतर सफाई व्यवस्था के प्रयास किये जा रहे है।
आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने मालवीय नगर, मानसरोवर, जगतपुरा एवं झोटवाड़ा जोन उपायुक्त, उपायुक्त स्वास्थ्य को निर्देष दिये कि अभियान चलाकर सभी स्ट्रीट वेन्डर्स एवं दुकानों के सामने कचरापात्र रखवाया जाये। जिसके लिये जोनवार मुख्य सफाई निरीक्षक को लक्ष्य दिया जाये कि सभी स्ट्रीट वेन्डर्स कचरा पात्र रखे यह सुनिष्चित किया जाये। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान काटा जाये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जयपुर को स्वच्छ रखने की अहम कड़ी है इसलिए सफाई कर्मियों को अच्छा कार्य करने के लिये मौटिवेंट भी किया जायेगा। जिसके लिये 15 अगस्त पर प्रषस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।
श्री सोनी ने निर्देष दिये कि जोनवार अभियान चलाकर हरा चारा विक्रेताओं पर कार्यवाही की जाये। बुधवार को भी झोटवाड़ा, विद्याधर नगर एवं मालवीय नगर जोन में हरा चारा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियांे के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देष दिये। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |