झूठी और भ्रष्टाचारी सरकार को अब नहीं सहेगा राजस्थान- सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, भ्रष्ट सरकार की उल्टी गिनती शुरू- जवाहर सिंह बेढंम

भाजपा कार्यालय धौलपुर पर सोमवार को करौली- धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेढंम और जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें 16 जुलाई 2023 को प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा "नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान को लेकर राजस्थान के प्रत्येक जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसके तहत आज धौलपुर में भी प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया ने कहा कि गहलोत सरकार के सभी वादे झूठे होते हैं। गहलोत सरकार ने कहा था कि एससी और एसटी का बैकलॉग खत्म करूंगा, जो आज तक नहीं हुआ है, किसानो के कर्जा माफ करूंगा, जो आज तक नहीं हुए। राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहे हैं, 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मुकदमे दर्ज हुए हैं। कांग्रेस के विधायक जोहरी लाल मीणा के पुत्र पर दुष्कर्म के मामले में दर्ज एफआईआर में नाम होने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी नहीं माना। कोर्ट ने आदेश दिया तब गिरफ्तार हुआl अलवर में एक सिख परिवार की बच्ची के साथ गैंगरेप और बाद में उसका मर्डर हो गया, करौली में एक दलित बेटी की हत्या पर टोडाभीम के विधायक का बयान "अफेयर था" इसलिए मर गई" यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
वहीं भाजपा धौलपुर के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि गहलोत की कांग्रेस सरकार जन उत्पीड़न में नंबर वन, राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर वन है, राजस्थान पेपर लीक में नंबर वन है, राजस्थान दलित अत्याचार में नंबर वन है। सांप्रदायिक दंगे 10 गुना  बढे है, पुलिस के भ्रष्टाचार से जनता परेशान हैं, तबादलों के लिए शिक्षकों को रिश्वत देनी पड़ती है। जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि अब राजस्थान की जनता की अत्याचार सहने की सहनशक्ति खत्म हो चुकी है, राजस्थान की जनता भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। 16 जुलाई को प्रदेश स्तर पर अभियान लांच हुआ है, 17 जुलाई को आज प्रेस वार्ता का कार्यक्रम पूरे राजस्थान में हुआ है, 18 जुलाई को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर/ महात्मा गांधी की मूर्ति स्थल पर धरना व पदयात्रा होगी, 18 जुलाई से 24 जुलाई तक नहीं सहेगा राजस्थान जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा एवं विधानसभा एवं पंचायत स्तर पर चौपाल सभा का आयोजन होगा, 19 और 20 जुलाई को विभिन्न नगर पालिका नगर परिषद एवं जिला मुख्यालय पर पदयात्रा होगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता के बाद कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक सुखराम कोली, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिनिवास शर्मा प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया, प्रदीप सिसोदिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |