Karnataka Election Results 2023: जनता ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार का नहीं तोड़ा विश्वास, प्रदेश में मिला पूर्ण बहुमत से आई सरकार

बेंगलुरु{Edited By: Sandeep Agarwal}: कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ चुके है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। कनकपुरा विधानसभा सीट से कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार को जीत मिली है। उधर, BJP नेता और कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। बोम्मई ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेंगे। मतगणना राज्य में 36 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से हो रही है। 2,615 उम्मीदवार चुनावी मैदान हैं।  वही पर कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का विश्वास नहीं टुटने दिया है। 

10 मई को हुई वोटिंग
10 मई को हुई वोटिंग में शाम छह बजे तक 73.19 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो दक्षिणी राज्य में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। पहली बार वोट देने वाले 11.71 लाख नए वोटर थे, जो निर्णायक भूमिका में हैं। राज्य विधानसभा के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 सीटों का है। फिलहाल कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है। वहीं, जेडीएस खुद को किंगमेकर बता रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे। वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।

भावुक हुए शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जीत पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर वे (बीजेपी) करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं। चल्लकेरे सीट पर कांग्रेस जीती। कर्नाटक में 128 सीटों पर आगे।

हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं: चंद्रशेखर  
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम फैसले का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। हम एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में अपने राज्य और अपने लोगों के लिए योगदान देंगे। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर ‘सिद्धारमैया सीएम’ का टैटू गुदवाया। पश्चिम बंगाल: कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

नया रास्ता नहीं: बीके हरिप्रसाद
कर्नाटक कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि नया रास्ता नहीं, लोगों ने साफ रास्ता चुना है। यह बीजेपी के झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ एक अच्छा जनादेश है। हमें बहुत पहले एक स्पष्ट जनादेश मिला था। फिर भी, वे हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई। लोग इस बार प्रयोग नहीं करना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने स्पष्ट जनादेश दिया। यह 2024 (आम चुनाव) और तीन राज्यों में आगामी राज्य चुनावों के लिए एक स्पष्ट संदेश है – भाजपा को जाना होगा।

CM बसवराज बोम्मई ने स्वीकारी पार्टी की हार
BJP नेता और कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। बोम्मई ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मिठाई बांटी। ईसीआई के नवीनतम रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 118 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 75 सीटों पर आगे है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |