क्या राजनीति के जादूगर गहलोत तोड़ पाएंगे राजस्थान में 30 साल से चले आ रहे सत्ता परिवर्तन के तिलिस्म को, या फिर वो ही ढर्रा चलेगा…

जयपुर (संदीप अग्रवाल): क्या राजस्थान में 30 साल से चले आ रहे सत्ता परिवर्तन के तिलिस्म को अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) तोड़ पाएंगे? खुद को 'जादूगर' बताने वाले सीएम गहलोत क्या अपनी सरकार में किए गए कार्यों और योजनाओं से जनता को लुभाने में सफल होंगे? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि कर्नाटक में कांग्रेस ने शानदार जीत (Karnataka Election Results 2023) दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'राजस्थान मॉडल' का जादू चला है। कांग्रेस की जीत से जहां राहुल गांधी एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं, वहीं अशोक गहलोत भी और ज्यादा ताकतवर हुए हैं।

क्या बदलेगी 'सत्ता परिवर्तन' की परिपाटी
एक तरह से कहें तो कर्नाटक की जीत से कांग्रेस को ऑक्सीजन मिली है। पार्टी 'काम करो नतीजे आएंगे' वाली रणनीति पर आगे बढ़ रही है। हालांकि, कर्नाटक में राजस्थान की तरह 5 साल में 'सत्ता परिवर्तन' का रिवाज रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने यहां वापसी को लेकर रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। उधर, कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने बीजेपी के सियासी प्लान को जैसे डगमगा दिया है। अब तक बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विधानसभाओं के चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही थी। अब उनको इसमें बदलाव करना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में बीजेपी को दूसरी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद ये माना जा रहा कि पार्टी के चुनावी समीकरण गड़बड़ा गए हैं।

कर्नाटक में दिखा 'राजस्थान मॉडल' का असर
कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी हिमाचल प्रदेश की तरह राजस्थान मॉडल को जनता के सामने रख गया। चुनाव प्रचार के दौरान बताया गया कि कांग्रेस की मंशा क्या है। कांग्रेस ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जनता के सामने रखा। राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तीन दिन तक कर्नाटक में रहे। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सीएम गहलोत ने किया इन योजनाओं के जिक्र
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, मुफ्त बिजली से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। महंगाई से राहत दिलाते हुए गरीब परिवारों को सिर्फ 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ 35 लाख परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त इंटरनेट के साथ स्मार्ट फोन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कर्नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि हर सरकार का ये दायित्व है कि वो देश के हर परिवार को सामाजिक सुरक्षा के तहत हर महीने आर्थिक मदद दें। माना जा रहा कि ऐसे मुद्दों को जनता के सामने रखकर सीएम गहलोत ने उनका दिल जीत लिया।
 
सीएम गहलोत के 'प्लान' से राहुल गांधी उत्साहित
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं से राहुल गांधी भी उत्साहित हैं। दिग्गज कांग्रेस नेता ने चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर गरीब के साथ खड़ी है। गरीब और वंचित वर्ग के परिवारों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही ताकि जरूरतमंदों को फायदा मिल सके। कर्नाटक के नतीजों ने कांग्रेस को एक बड़ी ताकत दी है। इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। आगामी दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव हैं। कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी अब दोगुने जोश के साथ चुनाव लड़ेगी।
 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |