उदयपुर में CM गहलोत ने किया इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास, बोले: सत्य-अहिंसा से ही कल्याण संभव

जयपुर {संदीप अग्रवाल}: सीएम गहलोत ने उदयपुर में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास कर जैन मुनि आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप और वितरण शिविर के उद्घाटन में शामिल हुए।

गहलोत ने दिव्यांगों से मिलकर की उनसे बात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 में नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप और वितरण शिविर के उद्घाटन में शामिल हुए। दिव्यांगों से मिले और उनसे बातचीत की। गहलोत ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद भी लिया। सीएम ने महोत्सव में कहा कि देश को भगवान महावीर के बताए संदेश को अपनाकर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इसी से ही मानव कल्याण होगा।

मैं खुद भी सत्य-अहिंसा को अपनाते हुए राजनीति में प्रवेश कर आगे बढ़ा हूं
गहलोत ने कहा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी महावीर जी के सिद्धान्तों को जीवन में उतारा और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी सत्य-अहिंसा को अपनाते हुए राजनीति में प्रवेश कर आगे बढ़ा हूं।

महंगाई राहत कैंपों में पांच करोड़ से ज़्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड आमजन सौंपे जा चुके
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास के लिए हरसंभव कार्य कर रही है। विशेषज्ञों से गहन अध्ययन के बाद ही बजट में जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं। देश में बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 10 जनहितैषी योजनाओं के पांच करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड आमजन सौंपे जा चुके हैं। लाभ मिलना भी शुरू हो गया है।

राजस्थान सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य का अधिकार कानून पारित किया
गहलोत ने कहा कि निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए देश में राजस्थान सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य का अधिकार कानून पारित किया। इसमें हर व्यक्ति को बिना किसी व्यवधान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज भी मुहैया कराया जा रहा है।

भगवान महावीर और महात्मा गांधी के सर्वधर्म सम्भाव, सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त प्रासंगिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन अध्यात्म-दर्शन के उद्भव और विकास का अध्ययन, शोध और ज्ञान की दृष्टि से यह भवन महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में जो माहौल बना हुआ है, उसमें भगवान महावीर और महात्मा गांधी के सर्वधर्म समभाव, सत्य और अहिंसा के सिद्धांत सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। देश-प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी मानवता के कल्याण के लिए काम करें।

समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पीसीसी चीफ, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक फूल सिंह मीणा, प्रीति शक्तावत, दिनेश खोड़निया, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य अतिथि वर्द्धमान सागर महाराज और जैन महासभा के पदाधिकारी सहित जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

दिव्यांग जया महाजन को गहलोत ने की स्कूटी देने की घोषणा
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की बजट में घोषणा की गई है, जहां इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। वे अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगों को टैक्स में भी कई तरह की राहतें दी गईं हैं। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगों से बातचीत करते हुए हौसला बढ़ाया। गहलोत ने समारोह में कहा कि संस्थान में दिव्यांगों द्वारा कई विधाएं सीखी जा रही हैं। यह उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी। कृत्रिम अंग लगने से उन्हें आगे बढ़ने की उम्मीदें मिली हैं।  

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश हुआ पोलियो मुक्त
सीएम ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश पोलियो मुक्त हो गया था। विभिन्न हादसों में अंग गंवा चुके लोगों को संस्थान ने सहारा दिया है। राज्य सरकार भी ऐसे संस्थानों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र की रंगोली बनाने वाली दिव्यांग जया महाजन को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पोलियो ग्रस्त जगदीश पटेल ने व्हील चेयर के माध्यम से 'धन्यवाद जननायक अशोक गहलोत, महंगाई से राहत दिलाई' राजस्थानी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। राजस्व मंत्री  रामलाल जाट, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, संस्थान के संस्थापक  कैलाश मानव सहित अन्य पदाधिकारी और दिव्यांगजन इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |