जयपुर में महिला की हत्या, घर में ही था लुटेरा:सोते समय सिर पर किया वार, शरीर पर पहने गहने लूटे

जयपुर में घर में घुसकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी। दरअसल, सोते समय महिला के सिर पर लकड़ी से वार कर मारा गया था। हत्या के बाद शरीर पर पहने गहनों को लूट कर बदमाश फरार हो गया। सूत्रों की माने तो हत्या से पहले घर में लुटेरा छिपा हुआ था। दीवार की हाइट और जाली लगी होने के कारण मेन गेट का लॉक खोलकर वह फरार हो गया। सेज थाना पुलिस ने चाबी लगा लॉक और हत्या में यूज बड़ी लकड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस टीमें हत्यारे को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।

SHO (सेज) बृजभूषण अग्रवाल ने बताया- बाहुवली नगर निवासी दिनेश सैनी (31) ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उनकी मां विमला देवी (55) पत्नी रामेश्वर लाल सैनी की हत्या की गई है। मां विमला देवी मालियों की ढाणी कालवाड़ा सेज स्थित पुश्तैनी मकान में रहती थी। PWD में कार्यरत उनके पिता रामेश्वर लाल की साल-2020 में डेथ हो गई थी। जिसके बाद ही मां विमला देवी पुश्तैनी मकान में अकेली रहती थी। उनके तीनों बेटे और दोनों बेटियां कॉल कर विमला देवी से हाल-चाल पूछते रहते थे। शनिवार-रविवार को मां की देख-रेख के लिए आते-जाते रहते थे।

 

पलंग पर पड़ी मिली मां की लाश
मृतका के बेटे दिनेश सैनी ने बताया- 22 मई की शाम को परिवार के सदस्यों की मां विमला देवी से बात हुई थी। अगले दिन दोपहर करीब 11 बजे मौसेरे भाई संजय ने कॉल कर मां की मौत की सूचना दी। मां की मौत की सूचना पर घर पहुंचने पर पलंग पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। उनके सिर और कान-मुंह से निकला खून फैला हुआ था। गले में पहना सोने का जोल्या और पैर में पहनी चांदी की चुड़ी गायब थी। शरीर पर पहने गहनों को लूटने के लिए मां विमला देवी की हत्या की गई। सेज थाना पुलिस ने सिटी FSL और डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद से सबूत जुटाए। जिसके बाद CHC बगरू में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया।

चाबी लगा लॉक और खून लगी लकड़ी मिली
मृतका के बेटे दिनेश सैनी ने बताया कि पुलिस को घर के बाहर कुछ दूरी पर चाबी लगा लॉक पड़ा मिला है। पुलिस ने हत्या में यूज ली पेड़ की बड़ी लकड़ी को भी बरामद कर लिया है। देर रात मां विमला देवी घर के परिसर में सो रही थी। पलंग पर सोते समय बदमाश ने लकड़ी से सिर पर तेज वार किया। कंधे से दांतली से भी मारा। हत्या के बाद शरीर पर पहने गहने खींचकर बदमाश ने उतार लिए। कान में पहने टॉप्स को लूटने का प्रयास किया, लेकिन उतार नहीं पाया।

 

पहले से घर में मौजूद था हत्यारा!
पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या-लूट के बाद बदमाश मैन गेट खोलकर भागा है। उसने चाबी से मैन गेट पर लगा लॉक खोला। चाबी लगे लॉक को भागते समय घर से कुछ दूरी पर फेंक गया। घर की दीवार और जाली लगी होने के कारण आसानी से छलांग लगाकर अंदर आना संभव नहीं है। इसको देखते हुए माना जा रहा है कि हत्यारा पहले से ही घर के अंदर परिसर में छिपा बैठा था। वह घर में रखी चीजों के बारे में भी जानता था, इसलिए उसने कमरे में लगे लॉक नहीं तोड़े।

2 साल पहले हुई थी घर में चोरी
मृतका के बेटे दिनेश सैनी ने बताया कि करीब 2 साल पहले घर के ताले तोड़कर चोरी हो चुकी है। मां विमला देवी किसी काम के चलते बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर लाई थी। मां विमला देवी ने रुपए घर में रखकर लॉक कर दिए थे। रात को वह घर के परिसर में सो गई। उसी रात ताले तोड़कर चोर घर में रखे 2 लाख रुपए चोरी कर ले गए थे। सुबह उठने पर ताले टूटे मिलने पर चोरी का पता चला था। सेज थाने में चोरी का मामला भी दर्ज करवाया गया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |