बृज सेवा दिवस कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को बांटी गई 256 ट्राई साइकिलें

भाजपा नेता सतबीर कसाना ने अपने जन्मदिवस को "बृज सेवा दिवस" के रूप में नगर कस्बे में मनाया गया, कार्यक्रम का आयोजन बृज क्षेत्र के साधु संतों के मुख्य आतिथ्य में हुआ, सतवीर कसाना द्वारा "नर सेवा नारायण सेवा" के वाक्य को ध्येय मानकर नगर विधानसभा के सभी दिव्यांग जनों को 256 रिक्शा बांटकर व समस्त बृज क्षेत्र के संतों को अंग वस्त्र दानकर जनता के बीच जन्मदिन मनाया। इस अवसर समस्त क्षेत्र की जनता द्वारा सतवीर कसाना को चांदी की गदा भेंटकर व 151 मीटर का साफा बांधकर सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने सतबीर कसाना को आधुनिक भामाशाह की श्रेणी दी व भाजपा जिला महामंत्री सुदामा यादव ने कसाना को आधुनिक दानवीर कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतवीर कसाना ने कहा कि संतो के सानिध्य में रहते हुए हमेशा से ही मन में जरूरतमंद व असहाय की सेवा करने का हौसला मिलता रहा है। उसी के चलते आज इतना बड़ा आयोजन प्रभु की कृपा से दिव्यांग जनों व संत जनों को समर्पित भाग से संपन्न हो पाया है। आगे भी क्षेत्र में हर जरूरतमंद के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर रामेश्वर सरपंच गुहाना,सीताराम सरपंच,बलवीर कसाना, सुल्तान सरपंच पसोपा,महिलाल परमदरा, राजवीर सरपंच प्रतिनिधि परमदरां,घोरे सरपंच सुंदरावली,विश्राम इमलारी,सैनी समाज अध्यक्ष सीकरी,ऋषिपाल यादव पालका,कैलाश पहलवान,सतीश बंसल, मण्डल अध्यक्ष परभाती जनूथर,दाताराम पहलवान सहित जिला भाजपा कार्यकारणी के अनेक पदाधिकारी व क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन बद्री पीटीआई ने किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |