आगरा में शिव मंदिर की छत गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, 7 घायल; सीएम योगी ने जताया दुख

 उत्तर प्रदेश में आगरा शहर के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शिव मंदिर के बरामदे की छत गिरने से एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु युवती की मौत हो गई जबकि मलबे में करीब आठ श्रद्धालु दब गए। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू की टीम ने मलबे से सात लोगों को अब तक निकाल लिया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को इलाज करने के निर्देश दिए है।

बता दें कि यह हादसा शाहगंज में राधे वाली गली के शिव मंदिर का है। सावन का सोमवार होने के चलते मंदिर में कांवड़ चढ़ाई जा रही थी। मोहल्ले के कुछ युवक पहली बार डाक कांवड़ लेकर आए थे। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ थी। तभी अचानक मंदिर परिसर की छत गिर गई। मंदिर में भगदड़ मच गई। मलबे के नीचे ज्यादातर महिलाएं दब गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह सात बजे करीब मंदिर में कांवड़ चढ़ाई गई। उस समय मंदिर करीब 500 लोग थे। प्रसाद वितरण के बाद लोग जाने लगे मगर कुछ महिलाएं वहीं खड़ी रहीं कि तभी छत गिर गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |