कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ से जीवंत संबंध स्थापित करें: बाबूलाल मरांडी

झारखंड के गिरिडीह के मधुबन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं विधायकगण की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कोडरमा की सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, गंगोत्री कुजूर, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद शर्मा, जेपी पटेल, महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, काजल प्रधान, मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक, विवेक भवानी सिंह रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित विधायक सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, किशुन दास, अनंत ओझा, अमित मंडल, नारायण दास, रणधीर सिंह, नीरा यादव, मनीष जायसवाल, राज सिन्हा, बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो, अमर बाउरी, समरी लाल उपस्थित थे।

बैठक का संचालन डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ ही हमारी गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बने। कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ से जीवंत संबंध स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हम अपने व्यवहार और परिश्रम से जनता का दिल जीतेंगे तो जनता पार्टी को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को समाधान नहीं दे रही बल्कि जनता को परेशान करने वाले विधेयक लाकर परेशान करने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ऐसे भ्रष्ट, निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता को जगाने का आह्वान किया। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |