कुम्हेर क्षेत्र के गांव तालफरा में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि संविधान निर्माता ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में स्वतंत्रता ,बराबरी और भाईचारा के तीन सिद्धांतों के माध्यम से भारत देश को एक सूत्र में पिरोया था। बाबा साहब की सोच मैं इन तीनों सिद्धांतों का महत्वपूर्ण स्थान था। उनके विचार और आदर्श हमें सम्मान वा समानता पर आधारित समाज बनाने की दिशा में प्रेरित करते रहेंगे। बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण कर संवैधानिक मूल्यों तथा किसान गरीब व पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी को समर्पित रहना चाहिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने अपने बजट घोषणा में हमें भारी सौगातें दी है डीग नया जिला बना है जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा जमीनों की कीमत बढ़ेगी विकास के लिए पैसा आएगा हर वर्ग को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा वकील करोगे तो आप केस जीतोगे अगर हल्का वकील करोगे तो केस आप हारोगे अब आपको ही सोचना है। क्षेत्र में गुंडागर्दी मैंने बिल्कुल नहीं पनपने दी जो कोई भी गुंडागर्दी करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी मेरा आपसे 14 पीढ़ियां का रिश्ता है। जो मेरे पास समस्या लेकर आया है उसकी समस्या का समाधान मैंने किया है मैंने सब को एक समान माना है। इस मौके पर तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल, प्रधान कविता श्यामवीर सिंह, लालाराम जाटव, पूर्व सरपंच राजेश सुपावस, बावेन सरपंच शेर सिंह, सरपंच कलुआ पौहपन, बाबूलाल सागर, द्वारका सरपंच गुनसारा, दिनेश सरपंच अभोर्रा,अजीत बैलारा, गजेंद्र सूरौता आदि मौजूद थे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.