श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर ने बताया कि संस्थान प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने विधान में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए भीलवाड़ा से हरिकिशन सिंह कानावत को प्रदेश सचिव व शाहपुरा जिला अध्यक्ष ललित सिंह भाटी को नियुक्त किया है| नवनियुक्त प्रदेश सचिव हरिकिशन सिंह कानावत ने बताया कि संस्थान में पूर्ण आस्था और विश्वास रखते हुए संस्थान के प्रति संस्थान के लिए कार्य किया जाएगा और समाज के उत्थान एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी| महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, महिला प्रदेश प्रवक्ता सुनीता कंवर राठौड़, महिला प्रदेश सचिव आरती शेखावत प्रदेश सलाहकार पीरु सिंह गौड़ राजेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह, सूरज सिंह, हंसा देवी, नंदिनी कवर ने प्रदेश सचिव कानावत का स्वागत साफा, ऊपरना पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया|
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.