हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र में कल "हर घर तिरंगा - घर घर तिरंगा" अभियान का होगा आगाज: भाजपा नेता ओम धगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत "हर घर तिरंगा - घर घर तिरंगा" अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नेता ओम धगाल ने बताया कि आज शुक्रवार प्रातः हिंडोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सथूर से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान का आगाज किया जाएगा। ओम धगाल ने बताया कि क्षेत्र के हर घर पर भारत देश की आजादी के स्वर्णिम उत्सव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज भारत देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराये जाने के उद्देश्य के साथ हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र में "हर घर तिरंगा - घर घर तिरंगा" अभियान की शुरुआत की जा रही है। ओम धगाल ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा की हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, कस्बे एवं शहर के सभी घरों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराए जिसके लिए हम लोगों को घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट करेंगे। धगाल ने बताया कि आज शुक्रवार को सथूर से अभियान की शुरुआत करने के पश्चात बड़ा नया गांव, हिंडोली, पेच की बावड़ी, मेंडी, धोवडा, अलोद, दबलाना, धनावा एवं ठीकरदा पंचायत में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह कार्यकर्ता कल शनिवार को गोठड़ा, कुम्हरला के बालाजी, छाबडियों का नया गांव, सांवतगढ़, रानीपुरा, भवानीपुरा, धाबाइयों का नया गांव एवं दलेलपुरा में आमजन को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित किए जाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |