भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला मुख्यालय पर बाईपास रोड स्थित निजी होटल में आयोजित हुई , बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने की, बैठक के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा महामंत्री व संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, पुनीत करनाल उप महापौर जयपुर व दौसा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, राकेश सेठी प्रभारी बांदीकुई विधानसभा बृजेश शर्मा प्रभारी सिकराई विधानसभा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विजय संकल्प चिंतन,, बैठक हैं ,‘‘कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने महासंघर्ष का संकल्प लिया है।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है , कार्यकर्ता की बदौलत पार्टी के नेता हैं , भाजपा बुंथ ‘विजय संकल्प’ की धारणा के साथ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर मजबूती से काम कर भाजपा के पक्ष में प्रत्येक बूथ पर 50% वोट डलवाने के संकल्प के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है,।भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा,‘‘कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है। प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा '' मेरी माटी, मेरा अभिमान'' कार्यक्रम के तहत जिले की प्रत्येक विधानसभा में ,तिरंगा यात्रा ,बाइक रैली, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान,शहीदों की परिवार जनों को सम्मान किया जाने का कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी दौसा जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 16 अगस्त से बुंथ विजय संकल्प के साथ, बुंथ समितियों व शक्ति केंद्र समितियों का सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा,।उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बूथ विजय संकल्प के तहत देश के विभिन्न क्षेत्रों से विधायक गण हमारी विधानसभा क्षेत्र में 7 दिवस के लिए प्रवास पर रहेंगे व हमारे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्र की समीक्षा करेंगे,।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी , किरण डोरिया उर्मिला जोशी, केदार प्रसाद मीणा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक जोशी मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.