एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला, कानून व्यवस्था के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, JNVU जोधपुर परिसर में नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला

हाल ही में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना होने से राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखाई दे रही है। राजस्थान में आए दिन  यौन शोषण, बलात्कार, पेपर लीक, चोरी डकैती एवं महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिन-प्रतिदिन हो रही हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार में जंगलराज हो गया है। राजस्थान की कानून व्यवस्था को मुख्यमंत्री संभाल नहीं पा रहे हैं। इसी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर इकाई द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर आज प्रदर्शन रखा गया।
प्रांत संयोजक अभिनव सिंह ने बताया कि जहां राजस्थान वीर और वीरांगनाओं की भूमि है। शोर्य की इस भूमि पर इस तरह की घटनाएं राजस्थान की माटी को कलंकित करती है। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा केवल विपक्षी दलों पर आरोप लगाने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगा रहा है। क्योंकि इसका मूल मकसद जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाना है।
जिला सयोजक धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राजस्थान में बालिकाओं, महिलाओं, वृद्धजनों, दलितों एवं आमजन के साथ आए दिन अमानवीय कृत्य हो रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री है, लेकिन इस तरफ ध्यान न देकर केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। हम मांग करते हैं मामले कि जांच कराई जाए और गैंगरेप में शामिल आरोपियों को तुरंत सजा दिलाई जाए। जिला कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल ने बताया कि बलात्कार और हत्या की घटनाएं चिंताजनक होने के साथ एक सभ्य समाज के लिए उतनी ही घातक हैं। राज्य की कानून व्यवस्था उखड़ चुकी है। विद्या के मंदिर में इस तरह की घटनाएं होना अत्यंत निंदनीय है।
इसके साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी, संयोजक धीरेंद्र कुशवाह, विकास अग्रवाल, अरुण चौधरी, नीरज शर्मा, विष्णु भारद्वाज, आकाश बघेल, भूदेव शर्मा, अंकित सेन, जतिन अग्रवाल, प्रदीप कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |