डॉ. शिवचरण कुशवाहा और रविंद्र सिंह बौहरा ने हाथ का साथ छोड़ा, बीजेपी का दामन थामा

पूर्व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर धौलपुर से विधायक का चुनाव लड़े डॉक्टर शिवचरण सिंह कुशवाहा, पूर्व में राजाखेड़ा से बीजेपी के टिकट पर विधायक बने रविन्द्र सिंह बोहरा और उनके बेटे विवेक सिंह बोहरा ने हाथ का साथ छोड़ दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है। इन तीनों ने आज शनिवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
वैसे तो धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा को भाजपा से निष्कासित करने और कांग्रेस से नज़दीकियां बढ़ने के बाद से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस नेता डॉक्टर शिवचरण सिंह कुशवाहा भाजपा का दामन थाम सकते हैं, क्योंकि ये दोनों रिश्ते में आपस में जीजा साली हैं। लेकिन दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं।
फोन पर हुई बातचीत में डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने भाजपा की रीती नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। वहीं कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी में काफी समय से अनदेखा किया जा रहा था, मंच पर भी जगह नहीं मिल रही थी। मैं इतना बड़ा हॉस्पिटल छोड़कर राजनीति में आया था, काम करने के लिए आया था, लेकिन कांग्रेस में मुझे कोई काम नहीं दिया जा रहा था। इस कारण मैंने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है।
वही राजाखेड़ा के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा और उनके पुत्र विवेक सिंह बोहरा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
आपको बता दें कि रविन्द्र सिंह बोहरा कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रधुम्न सिंह के चचेरे भाई हैं। जो पूर्व में कांग्रेस में ही थे। बाद में पारिवारिक विवाद के चलते यह भाजपा में आ गए थे। जो वर्ष 2008 में भाजपा के टिकट पर राजाखेड़ा से विधायक बने। इसके बाद ये पिछले कुछ समय से कांग्रेस में सक्रिय थे। लेकिन अब फिर से इन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

डॉक्टर शिवचरण सिंह कुशवाहा का अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना लोगों को अटपटा लग रहा है। वही अचानक पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह वोहरा और उनके पुत्र विवेक सिंह द्वारा अचानक से भाजपा का दामन थाम लेना भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन असल बात ये है कि विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है राजनीतिक उठापटक का दौर भी शुरू हो गया है और धौलपुर जिले की राजनीति की खिचड़ी यही नहीं रुकने वाली, अभी और भी पकेगी, ऐसी संभावना बन रही है कि अन्य कई कद्दावर नेता भी इधर उधर आ जा सकते हैं, क्योंकि अपुष्ट सूत्रों की माने तो डॉक्टर शिवचरण सिंह कुशवाहा और विवेक सिंह बोहरा को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने की रणनीति है। हालांकि इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही इनमें से एक नेता धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी विधानसभा क्षेत्र में जाएगा तब एक बार फिर से धौलपुर जिले की राजनीतिक सूरत बदलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |