उदयपुरवाटी विधायक गुढ़ा के समर्थन में उतरी राजपूत करणी सेना, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा के साथ हुई धक्का-मुक्की से नाराज राजपूत करणी सेना के लोगों ने मंगलवार को धौलपुर जिले में प्रदर्शन किया। विधायक के समर्थन में राजपूत करणी सेना के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर पहुंचे समाज के लोगों ने बताया कि सोमवार को उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में महिला उत्पीड़न और राज्य की लचर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। जो भारतीय संविधान में अपने विचारों को प्रकट करने के लिए दृढ़ लोकतंत्र की परिभाषा में आता है। विधायक द्वारा सवाल उठाए जाने से नाराज सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए मारपीट तक कर दी।

विधायक राजेंद्र गुढ़ा के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय करणी सेना के लोगों ने राज्यपाल से उन्हें वापस सम्मान सहित मंत्री पद दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही समाज के लोगों ने मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
राजपूत समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ वोट की चोट दी जाएगी। राष्ट्रपति को भेजे गए मांग पत्र में समाज के लोगों ने कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो आने वाले लोकसभा चुनावों में पूरे देश भर में कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र के गुढ़ा समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |