केंद्रीय विद्यालय में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

केन्द्रीय विद्यालय धौलपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। प्राचार्य योगेश कुमार मीणा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सुझाए गए सभी मानदंडों को केन्द्रीय विद्यालय धौलपुर में अंगीकार किया गया है।विद्यालय में कक्षा एक से तीन तक छात्रों के लिए मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता एवं निपुण भारत कार्यक्रम शुरू किये गए हैं, जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चों में कक्षा तीन के अंत तक पढने, लिखने एवं संख्या ज्ञान के मूलभूत कौशल का विकास हो। जबकि निपुण भारत 2030 तक पढने, लिखने एवं अंक गणित में सार्वभौमिक दक्षता हासिल करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय मिशन है।

इस नीति का लक्ष्य भारत में शिक्षा प्रणाली को बदलना और इसे 21वीं सदी की जरूरतों के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाना है, जो कि सीखने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाता है। जो बच्चे के सर्वगुण विकास पर जोर देता है। एनईपी 2020 शिक्षा में विविधता और समावेशन के महत्ता पर जोर देता है। एनईपी 2020 के अंतर्गत खेलखेल में शिक्षा तथा बच्चों में भारतीयता का बोध समाहित करना प्रमुख लक्ष्य है। कक्षा 6 से ही विद्यार्थियों को कौशल विकास की शिक्षा आरम्भ करना लोकल फॉर ग्लोबल का मंत्र मुखरता से आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम है। एनईपी 2020 के अनुपालन में बालवाटिका को केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में खोला गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के लिए प्राचार्य ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |