भाजपा के नमो वोलियंटरों की कार्यशाला आयोजित

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय धौलपुर पर नमो वोलियंटरों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत करते हुए वंदेमातरम् गान के बाद कार्यशाला की रुपरेखा प्रस्तुत की गई। संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें नमो वालियंटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भ्रष्टाचार की दुकान चलाने वाली कांग्रेस की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी नमो वालियंटरों को अपने अपने बूथों पर और शक्ति केन्द्रों पर भाजपा को अजेय बनाने के लिए काम करना होगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर हमें लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, श्रद्धा केन्द्रों और की-वोटरों की तय फोरमेट में सूची बनाकर उनको भाजपा विचारधारा से अवगत करा कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभानी होगी। पूर्व विधायक व जिला महामंत्री सुखराम कोली ने कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला है, जिसमें हमें प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा की कार्यपद्धति को समझने का अवसर प्राप्त होगा। हमें नमो एप, सरल एप को सभी को डाउनलोड करना है और भाजपा राजस्थान, भाजपा धौलपुर के पेज को फोलो करें तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा।

कार्यशाला को जितेन्द्र रजोरिया, प्रशांत सिंह परमार, विजय त्यागी, हेम सिंह लोधा, ओमकार कटारा, हरेन्द राव, पवन चौधरी, गिरधारी सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरीनिवास प्रधान, विनय परमार, जीतेन्द्र तिवारी, रितेश सक्सेना, पंकज शर्मा, रमेश कुशवाह, बनवारी सिंह गुर्जर, मजन सिंह आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |