संभाग स्तरीय एक दिवसीय अहिंसा सम्मेलन - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार जिस घर में, वह घर स्वर्ग - राजस्व मंत्री

गांधी दर्शन करुणा, सहिष्णुता और दया का दर्शन है। युवा गांधीवादी विचारों को आत्मसात् कर देश और समाज को आगे बढ़ाए। यह बात राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने बुधवार को भीलवाडा नगर परिषद टाउनहॉल में आयोजित एक दिवसीय संभाग स्तरीय अहिंसा सम्मेलन के दौरान कही। शांति एवं अहिंसा निदेशालय तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थकता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार प्रेम और भाईचारे की राह पर चलने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के मार्ग की भूमिका देश की आजादी में महत्वपूर्ण रही है।

जाट ने कहा कि गांधी जी के विचारो को प्रत्येक घर परिवार तक पहुंचने का कार्य माननीय मुख्यमंत्री ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय की स्थापना के माध्यम से किया। राजस्थान में पारदर्शी सरकार का सपना मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशन में अब साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार थे कि अंतिम छोर के व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जानी चाहिए। गांधीजी के इसी मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है जिससे प्रदेश के हर तबके को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों के हित में निरोगी राजस्थान के सपने को साकार करते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महिला सशक्तिकरण को बढावा देने एवं महिलाओं को डिजिटल तकनीक से जोडने हेतु इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, पालनहार योजना, दिव्यांगजनों को स्कूटी, महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से दस प्रकार की योजनाओं में आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने के साथ विभिन्न योजनाएं संचालित कर आमजन को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

भीलवाडा जिले के शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर जिस प्रकार महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई उसी प्रकार हमें भी इसी मार्ग पर चलकर देश के विकास एवं उन्नति में सहयोग देना चाहिए।

कार्यक्रम में सहाड़ा विधायक श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी, निवाई विधायक प्रशांत बैरवा भीलवाड़ा जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं गांधीवादी विचारकों ने भी अपने-अपने शब्दों में महात्मा गांधी के विचारों एवं जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के पश्चात राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने आमजन को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए मोबाईल एल.ई.डी. वेन को हरी झंडी दिखाई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |