जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश अपना रहा जागरूकता के नए आयाम, सोशल मीडिया से तेजी से फैल रही योजनाओं की जानकारी

5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेश के आमजन लगातार राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। साथ ही अधिक से अधिक प्रदेश वासी जागरूक हो रहे है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

बुधवार को जारी हुए रविवार, 20 अगस्त के परिणाम में बारां के मनभर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर रावतसर, हनुमानगढ़ के सुनील रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार नागौर की अन्नपूर्णा ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम

https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता मनभर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://fb.watch/mxc0PdBJlx/?mibextid=NnVzG8

द्वितीय पुरस्कार विजेता सुनील का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/SwrBu-RmN0o

तृतीय पुरस्कार विजेता अन्नपूर्णा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://fb.watch/mx8_lbuVeE/?mibextid=cr9u03

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |