मेवाड़ गर्ल्स काॅलेज गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ में गुरुवार को चन्द्रयान - 3 लांचिग पर एक सेमीनार आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चन्द्रयान - 3 के सफल लैंडिंग पर फैकल्टी ऑफ कम्प्यूटर सांइस की और से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, इस कार्य में दिन रात योगदान करने वाले वैज्ञानिकों, इजिंनियरो , टेकनिशियनों को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा , पुरे देश को इस पर गर्व है उन्होंने भारत का नाम हमेशा के लिए इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है। सेमिनार में कम्प्यूटर सांइस डीन प्रो. रोमेन्द्रपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत देश में हुए वराहमिहिर, आर्यभट्ट, तुलसीदास जी ने मंगल ग्रह पर पानी होना, पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच दूरी, पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी का आकलन 1500 वर्ष पूर्व कर लिया था। भारत देश निरन्तर उन्नत रहा है। बीसीए तृतीय वर्ष छात्रा करीना कॅवर राव व पीजीडीसीए छात्रा स्नेहा शर्मा ने पावर पांइट के माध्यम से चन्द्रयान - 3 की पुरी जानकारी प्रदान की। वीडियो के माध्यम से चन्द्रयान -3 की पुरी लेंडिग को प्रोजेक्टर पर छात्राओं को दिखाया गया।
कार्यक्रम में कम्प्यूटर सांइस, सांइस, आयुर्वेद नंंिर्सग के समस्त प्राध्यापक व समस्त छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्राध्यापिका राधिका टेकचन्दानी ने किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.